Wednesday, August 12, 2015

मुंबई: समुद्र में तैरते मिले 1000 रुपये के सैकड़ों नोट, लोगों ने लगाई छलांग

मुंबई (12 अगस्त): 'पैसे पेड़ पर नहीं उगते हैं' वाली कहावत तो आपने खूब सुनी होगी, लेकिन मुंबई में लोगों को पैसे समुद्र में तैरते जरूर दिख गए। दरअसल, मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास समुद्र में 1000 के नोट तैरते दिखने के बाद वहां काफी अजीब माहौल बन गया। मिडडे की रिपोर्ट के मुताबिक समुद्र के पानी में लोगों को शाम तक कुल 3 लाख रुपये मिल चुके थे।

इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच लोगों को गहरे पानी में न जाने की सलाह दी। स्थानीय लोगों में इन नोटों को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन पुलिस ने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। कुछ लोगों का कहना है कि यह नोट संभवत: किसी व्यक्ति ने अराजक तत्वों से घिरने के बाद समुद्र में फेंक दिए थे। वहीं, कुछ लोग यह भी कयास लगा रहे हैं कि इतनी बड़ी मात्रा में तैर रहे यह नोट माला के भी हो सकते हैं, जो धार्मिक कार्यक्रमों में इस्तेमाल की जाती हैं।

0 comments:

Post a Comment